भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनतेरस पर सर्राफा बाजार में खास तैयारी, लाइटवेट और टेंपल ज्वेलरी की...


Last Updated:

Meerut News : दीपावली पर सर्राफा बाजार में भी खास तैयारी की गई है. ताक‍ि, जब लोग धनतेरस की खरीदारी करने पहुंचे तो वे अपनी मनपसंद की ज्वेलरी खरीद सके. इस बार लाइटवेट पर खास फोकस किया गया है. साथ ही टेंपल ज्वेलरी बनाई गई है. इसके अलावा रेट की बात की जाए तो वह भी काफी कम है. ऐसे में लोगों के पास खरीदारी का काफी बेहतर अवसर है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

मेरठ: देशभर में दीवाली को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है. लोग धनतेरस में सोने-चांदी की खरीदारी तेज कर देते है. कोई इसे शुभ परंपरा मानकर खरीदारी करता है, तो कोई भविष्य के निवेश के लिहाज से सोना और चांदी खरीदना पसंद करता है, लेकिन इस बार धनतेरस की खरीदारी सिर्फ निवेश और पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है. मेरठ को स्वर्ण नगरी के तौर पर जाना जाता है. मेरठ में तैयार होने वाली ज्वेलरी की डिमांड विभिन्न राज्य के साथ-साथ विश्व भर में है.

लोकल -18 की टीम से खास बातचीत करते हुए ज्‍वेलरी दुकानदार आधार मांगलिक ने बताया कि करवाचौथ में महिलाओं के द्वारा लाइट ज्वेलरी खरीदी गई थी. इसी तरह की ज्वेलरी को दीपावली में भी तैयार किया गया है. जिसमें कई प्रकार के आकर्षक डिजाइन है. उन्होंने बताया कि अब टेंपल ज्वेलरी के प्रति भी महिलाओं की रुचि बढ़ रही है. ऐसे में राधा कृष्ण, गणेश जी, माता रानी एवं अन्य तरह की टेंपल ज्वेलरी  मिलेंगी. इसी के साथ ही डायमंड के साथ जो कम्युनिकेशन है. वह महिलाओं को ज्वेलरी में काफी पसंद आ रहा है.

पहली बार दिवाली पर कम है रेट

उन्होंने बताया कि सिल्वर में भी आकर्षक ज्वेलरी तैयार की गई है. जो कि लोगों के बजट में भी हैं. उससे काफी खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है. हर साल दीपावली पर सोने और चांदी की रेट आसमान छूते हुए दिखाई देते हैं. लेकिन अबकी बार अगर रेट काफी कम है. ऐसे में लोगों के पास खरीदारी का काफी बेहतर अवसर है.  सर्राफा व्यापारी आसरे मांगलिक ने बताया कि धनतेरस को देखते हुए बाजार में चहल-पहल भी है. सोने की ज्वेलरी के साथ-साथ डायमंड की ज्वेलरी को भी लोग पसंद कर रहे हैं. साथ ही, महिलाएं ट्रेड के हिसाब से ज्वेलरी को पहनना काफी पसंद करती हैं. ऐसे में इस तरीके से डिजाइन भी तैयार किए गए है.

क्‍या है रेट?

बताते चलें कि मेरठ में सोने चांदी की रेट की अगर बात की जाए तो 24 कैरेट का सोना जहां 142,950 प्रति दस ग्राम है. वहीं, दूसरी ओर 22 कैरेट का सोना 1,31,040 प्रति 10 ग्राम एवं 18 कैरेट का सोना 1,07,210 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की अगर बात की जाए तो चांदी ₹200000 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. इसमें ज्वेलरी पर लगने वाले जीएसटी और मेकिंग चार्ट हॉलमार्क से संबंधित अलग-अलग निर्धारित रहते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top