![]()
धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर भूधसान हुआ। इस घटना में करीब एक दर्जन घर जमींदोज हो गए, जिनमें एक दो मंजिला मकान भी शामिल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भूधसान से पहले जमीन में तेज आवाज के साथ दरारें पड़नी शुरू हुईं। देखते ही देखते बड़े क्षेत्रफल में जमीन धंस गई और कई घर उसकी चपेट में आ गए। आसपास की जमीन में भी बड़ी दरारें उभर आईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फंसे लोगों को बाहर निकाला गया
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे और धंसी जमीन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। भूधसान का खतरा लंबे समय से बना हुआ है
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप है कि कोयला खनन क्षेत्र में भूधसान का खतरा लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन सुरक्षा, निगरानी और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल राहत, मुआवजा और सुरक्षित पुनर्वास की मांग की है। फिलहाल, प्रशासन और संबंधित एजेंसियां भूधसान के कारणों की जांच तथा नुकसान का आकलन कर रही हैं। प्रभावित इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं।
Source link