भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में देखते ही देखते जमीन में समाने लगे कई घर, भूधसान...


Last Updated:

Dhanbad News : झारखंड के धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद में शुक्रवार को बड़ा भूधसान हुआ. अचानक जमीन धंसने से करीब एक दर्जन घर जमींदोज हो गए, जबकि एक दो मंजिला मकान भी जमीन में समा गया. हादसे में लगभग 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

धनबाद में देखते ही देखते जमीन में समाने लगे कई घर, भूधसान से मचा हड़कंपZoom

झारखंड के धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद में शुक्रवार को बड़ा भूधसान हुआ.

धनबाद. झारखंड के धनबाद जिले में एक बार फिर भूधसान (Land Subsidence) की बड़ी घटना सामने आई है. कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद इलाके में शुक्रवार को अचानक जमीन धंसने से अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते करीब एक दर्जन घर जमींदोज हो गए, जबकि एक दो मंजिला मकान भी जमीन में समा गया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भूधसान इतना भीषण था कि बड़े क्षेत्रफल में जमीन फट गई. कई घरों में मौजूद लोग मलबे और धंसी हुई जमीन में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बाहर निकाला गया. हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

इलाके में मचा हड़कंप

घटना के बाद पूरे छाताबाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है, क्योंकि जमीन में लगातार दरारें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

BCCL और प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा

भूधसान की घटना के बाद स्थानीय लोगों में बीसीसीएल (BCCL) और जिला प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली. लोगों का आरोप है कि इस इलाके में पहले भी भूधसान की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला गया. प्रभावित परिवारों ने उचित मुआवजा, सुरक्षित पुनर्वास और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल जिला प्रशासन, पुलिस और बीसीसीएल की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top