भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद-बोकारो मार्ग खोलने की मांग पर विधायक अनशन पर:केंदुआडीह में 24 घंटे...




धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने केंदुआडीह में 24 घंटे का अनशन शुरू कर दिया है। विधायक के इस आंदोलन को स्थानीय लोगों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न चेंबर ऑफ कॉमर्स का व्यापक समर्थन मिल रहा है। केंदुआ, लोयाबाद, पुटकी, तेतुलमारी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचे। इससे पहले, जिला प्रशासन ने एक उच्च स्तरीय बैठक कर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद विधायक ने अपना अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया था। सड़क बंद होने से हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही हालांकि, बैठक न होने और जिला प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल न किए जाने के कारण विधायक ने दोबारा आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। धरनास्थल पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सड़क बंद होने से हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग धनबाद, बोकारो, रांची और जमशेदपुर को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा है और एक महीने से बंद रहने के कारण आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने जोर देकर कहा कि यह एक सरकारी सड़क है और इसे जल्द से जल्द चालू किया जाना चाहिए। विधायक ने प्रशासन और राज्य सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में माडा द्वारा भू-धंसाव वाले क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर लगभग 15 फीट तक खुदाई की गई थी, लेकिन कोई बड़ा खतरा सामने नहीं आया। ऐसे में सड़क बंद रखने के पीछे किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। राज सिन्हा ने घोषणा की कि वे जनता की समस्याओं को देखते हुए 24 घंटे तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए अनशन पर रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस बीच, स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी सड़क जल्द खोलने की मांग करते हुए प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top