भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में NH किनारे मिला अज्ञात युवक का शव:मृतक के हाथ में...




धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सहरजोरी काली मंदिर के समीप नेशनल हाईवे किनारे की है। सुबह स्थानीय ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने तुरंत बरवाअड्डा थाना पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। हाथ में मिला सांप काटने जैसा निशान पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक के शरीर पर किसी प्रकार के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि शुरुआती जांच में उसके दाहिने हाथ में सांप के काटने जैसा निशान पाया गया है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत सर्पदंश से हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक आसपास के किसी गांव का निवासी है या बाहर का। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के गांवों के लोग भी पहचान के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर सका। पहचान कराने में जुटी पुलिस बरवाअड्डा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। पुलिस आसपास के थानों और गांवों से संपर्क कर युवक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top