भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धान की कटाई के लिए शक्तिमान हैं ये मशीनें, कुछ ही घंटे...


होमताजा खबरकृषि

धान की कटाई के लिए शक्तिमान हैं ये मशीनें, कुछ ही घंटे में करे पूरे खेत साफ

Last Updated:

धान की कटाई में आधुनिक मशीनें कमाल कर रही हैं. रीपर और कंबाइन हार्वेस्टर मजदूरों की कमी दूर करते हैं. ये कुछ ही घंटों में खेत साफ कर देते हैं. कंबाइन हार्वेस्टर कटाई, सफाई और ढुलाई एक साथ करता है. इससे अनाज तेजी से घर पहुंचता है. लागत घटती है और अगली बुआई जल्दी होती है.

पलामूः आज के समय में खेती में मेहनत कम करने और समय बचाने के लिए किसान तेजी से यंत्रीकरण की ओर बढ़ रहे हैं. खेती-किसानी में मजदूरों की कमी और बढ़ती लागत के बीच आधुनिक कृषि यंत्र किसानों के लिए बड़ी राहत बन रहे हैं. सरकार भी किसानों को कृषि यंत्रों के इस्तेमाल के लिए अनुदान यानी सब्सिडी दे रही है, ताकि खेती को आसान और लाभकारी बनाया जा सके. इन दिनों धान की कटाई का मौसम है. ऐसे में आधुनिक हार्वेस्टिंग मशीनें किसानों के लिए किसी शक्तिमान से कम नहीं हैं. जहां पारंपरिक तरीके से हसुआ के सहारे एक एकड़ धान की कटाई करने में करीब 11 महिलाओं को एक दिन तक मेहनत करनी पड़ती है, वहीं आधुनिक मशीन महज एक घंटे में लगभग 2 एकड़ तक फसल काट सकती है.

क्या कहते हैं कृषि वैज्ञानिक?

कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि छोटे और मध्यम आकार के खेतों के लिए रीपर जैसी कटाई मशीनें काफी उपयोगी साबित हो रही हैं. इन मशीनों की मदद से किसान कम समय में अधिक खेत की कटाई कर सकते हैं. इससे मजदूरों पर निर्भरता कम होती है और कटाई के दौरान होने वाली देरी से भी बचा जा सकता है. धान की फसल समय पर काटने से किसान अगले मौसम की खेती की तैयारी भी जल्द शुरू कर पाते हैं. मशीनों के इस्तेमाल से मेहनत, समय और कटाई की लागत में कमी आने की संभावना रहती है.

समतल खेतों के लिए यह मशीन उपयुक्त

वहीं बड़े और समतल खेतों के लिए कंबाइन हार्वेस्टर किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है. करीब 30 से 35 लाख रुपये की कीमत वाली यह मशीन लगभग 100 एचपी क्षमता के साथ आती है. इसकी खासियत है कि यह एक घंटे में करीब 2 से 3 एकड़ खेत की कटाई कर सकती है. कंबाइन हार्वेस्टर सिर्फ धान काटने का काम नहीं करता, बल्कि कटाई के साथ थ्रेसिंग यानी दानों को बालियों से अलग करना और उनकी सफाई भी एक साथ करता है. इसके बाद साफ अनाज सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर दिया जाता है, जिससे किसान को अलग-अलग प्रक्रियाओं में समय और मेहनत खर्च नहीं करनी पड़ती.जिसके लिए सरकार भी सब्सिडी देती है. सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर किसान अच्छा मूंगा कमा सकते है.

पारंपरिक तरीके से धान की कटाई करने में कई बार 10 से 15 दिन तक लग जाते हैं. ऐसे में किसान मौसम की मार, मजदूरों की उपलब्धता और फसल के नुकसान जैसी चुनौतियों से जूझते हैं. लेकिन कंबाइन हार्वेस्टर की मदद से बड़ी मात्रा में अनाज एक ही दिन में घर तक पहुंचाया जा सकता है. इससे खेत जल्दी खाली हो जाते हैं और किसान समय रहते गेहूं की बुआई भी शुरू कर सकते हैं.

खेती में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल अब केवल सुविधा नहीं, बल्कि समय की जरूरत बनता जा रहा है. सही कृषि यंत्र का चयन, खेत की स्थिति और जरूरत के अनुसार मशीन का इस्तेमाल किसानों की लागत कम करने और उत्पादन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top