भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नगड़ी में डालसा के जागरूकता शिविर में लोक अदालत की दी गई...



रांची| नगड़ी प्रखंड के नगड़ी बाजार और लालगुटवा बाजार के पास जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की टीम ने 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत लोगों को कानूनी अधिकारों और सहायता योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य नालसा और झालसा की योजनाओं से आम लोगों को परिचित कराना बताया गया। डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जरूरतमंदों तक नि:शुल्क विधिक सहायता पहुंचाने के लिए योजनाओं की सही जानकारी जरूरी है। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम और डायन बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के साथ सरकारी कल्याण योजनाओं पर भी चर्चा की। साथ ही नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 और क्यूआर कोड के उपयोग की जानकारी दी। पीएलवी पंकज कुमार ने मध्यस्थता और लोक अदालत के लाभ बताए, जबकि रीना लिंडा और सोनम कुमारी ने आवास, पेंशन, मईंया सम्मान योजना तथा असंगठित श्रमिकों के लाभों पर जानकारी साझा की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top