![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सेंट मैरीज नर्सरी स्कूल बोकारो में 19 नवंबर को प्री-नर्सरी के विद्यार्थियों के लिए पौधरोपण गतिविधि आयोजित की गई। ईवीएस विषय के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने गमलों में मिट्टी भरकर पौधे लगाए और पानी डालकर उनकी देखभाल की। शिक्षकों ने बच्चों को पेड़ों के महत्व, उनसे मिलने वाले फल, फूल, छाया और ऑक्सीजन के बारे में जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा कि बच्चों ने अपने लगाए तीन सुंदर पौधे प्रधानाचार्य रेवरेंड फादर डिनू एम. डेनियल को भेंट किए। कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव मिलता है। बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी विकसित करना जरूरी है।
Source link