भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बारिश ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित




भास्कर न्यूज | तुपकाडीह पेटरवार और जरीडीह प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झिम-झिम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम में अचानक आए बदलाव और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बारिश के कारण गांव की गलियों, चौक-चौराहों और बाजारों में चहल-पहल काफी कम हो गई है। सामान्य दिनों में गुलजार रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा है। वहीं, लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी फसलों पर बारिश का प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top