भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नम आंखों से दी गई समाजसेवी जायसवाल को अंतिम विदाई




बोकारो | शिक्षा जगत और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डीएवी सेक्टर-6 के एलएमसी वाइस चेयरमैन स्व. भवानी शंकर जायसवाल के निधन से शहर में शोक की लहर है। शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित उनके आवास से निकली। इस दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख संस्थानों में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए ले जाया गया। इसी क्रम में सुबह 11:05 बजे उनका पार्थिव शरीर डीएवी सेक्टर-6 पहुंचा। यहां विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top