भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नाकाम हुई पाकिस्तान की नापाक साजिश, ISI का मोहरा कुलवंत अली फरीदाबाद...


Last Updated:

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान स्थित कुख्यात आतंकी शहजाद भट्टी और आईएसआई के हैंडलर कुलवंत अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. फिरोजपुर का रहने वाला कुलवंत अली 13 सितंबर 2026 को फाजिल्का के जलालाबाद में हुए हैंड ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड था. इसके अलावा वह राजस्थान के श्रीगंगानगर में 8 किलो आरडीएक्‍स बरामदगी के मामले में भी वांटेड था.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

ISI का खूंखार मोहरा कुलवंत अली फरीदाबाद से गिरफ्तार, बड़े हमलों का था मास्टरमाZoom

आईएसआई के मोहरे और फाजिल्का ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड कुलवंत अली को फरीदाबाद से अरेस्‍ट किया गया है. (AI Image)

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर पाकिस्‍तान की एक साजिश को बेनकाब कर दिया है. पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के सबसे खास गुर्गे को हरियाणा के फरीदाबाद से धर दबोचा है. आरोपी की पहचान कुलवंत अली के तौर पर हुआ है. कुलवंत अली मूल रूप से फिरोजपुर का रहने वाला है. साथ ही, लंबे समय से वह सीमापार बैठे अपने आकाओं के इशारे पर आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिरांक में था.

पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार, आरोपी कुलवंत अली पर 13 सितंबर 2026 को पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद सिटी थाना क्षेत्र में हुए हैंड ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड था. उसके आतंकी मंसूबे सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं थे, बल्कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में 8 किलो आरडीएक्स (RDX) बरामदगी के मामले में भी वह वांटेड था. आरोप है कि वह पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में लगा हुआ था. भारत में किसी बड़े जनसंहार को अंजाम देने की फिराक में था।

आईएसआई और शहजाद भट्टी का खतरनाक नेटवर्क
फाजिल्का पुलिस के इस सफल ऑपरेशन ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी शहजाद भट्टी के नापाक गठजोड़ को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है. शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि कुलवंत अली सीधे तौर पर पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में था और भारत की शांति व्यवस्था को अस्थिर करने के लिए देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. फिलहाल, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इसके पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए इससे जुड़े अन्य गुर्गों की कुंडली खंगालने में जुटी हैं.

राजौरी से AK राइफल के 237 राउंड समेत भारी गोला-बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना ने आतंकियों के एक ठिकाने का पता लगाकर वहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. ठिकाने पर राइफल और पिस्तौल की गोलियों से लेकर हैंड ग्रेनेड तक जमा करके रखे गए थे. सेना की इस कार्रवाई से इलाके में आतंकियों की संभावित गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. सेना की 60 राष्ट्रीय राइफल्स (नागा) बटालियन ने सर्च ऑपरेशन के दौरान इस ठिकाने का पता लगाया. मौके से एक राइफल के 237 राउंड, पिस्तौल के 16 राउंड और पीके राउंड बेल्ट के 101 राउंड बरामद किए गए हैं. इसके अलावा अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) के 4 राउंड और 3 हैंड ग्रेनेड भी मिले हैं.

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top