Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 29 october 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है..
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों की चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर देखने को मिलता है. कभी परिस्थितियां अनुकूल रहती हैं, तो कभी छोटी-छोटी गलतियां भी परेशानी का कारण बन सकती हैं. ऐसे में दिन की शुरुआत करने से पहले राशिफल के माध्यम से शुभ-अशुभ समय और जरूरी सावधानियों के बारे में जानना लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, मृगशीर्षा नक्षत्र और शिव योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं, चंद्रमा वृषभ राशि के बाद मिथुन राशि में संचार कर रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर भी देखने को मिल सकता है.ऐसे में आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, किन मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है और कब से परिस्थितियों में बदलाव के संकेत मिलेंगे, आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल से.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत में आर्थिक मामलों को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आज अपनी आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना बेहद जरूरी होगा. बेवजह की खरीदारी और गैरजरूरी खर्च से बचें, क्योंकि छोटी-छोटी रकम का खर्च भी आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है. अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज कारोबार में अपेक्षा के अनुसार लाभ नहीं मिलने की आशंका रह सकती है. ऐसे में किसी भी तरह का बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें. व्यापारिक प्रतिष्ठान में काम करने के दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखें. गुस्से में कही गई कोई बात विवाद का कारण बन सकती है इसलिए किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय धैर्य बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों को बेवजह बढ़ाने से बचें.
जल्दबाजी मे कोई निर्णय लेने से बचें
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, हालांकि कन्या राशि वालों के लिए दिन का दूसरा हिस्सा कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. दोपहर के बाद परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है और कामकाज से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है. इसके बावजूद जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा. पारिवारिक जीवन में भी आज आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है. जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. ऐसे में अपनी बात मनवाने की जिद करने के बजाय एक-दूसरे की बात समझने का प्रयास करें. वहीं, पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में परिवार के सदस्यों के बीच अनबन होने की आशंका है.इसलिए संपत्ति से संबंधित किसी भी चर्चा में संयम बनाए रखें और विवाद को बढ़ने न दें. बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है.उन्हें गलत संगति से दूर रखने के लिए समय दें और उनकी बातों को समझने का प्रयास करें. इसके अलावा वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.जल्दबाजी और लापरवाही से बचें, ताकि किसी अनहोनी की आशंका से दूर रहा जा सके.
आज का शुभ और अशुभ समय
वहीं, आज के शुभ और अशुभ समय की बात करें तो बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार, सुबह 8 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 44 मिनट तक अमृत काल रहेगा. इसे शुभ समय माना जाता है. वहीं, दोपहर 1 बजकर 34 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक राहुकाल रहेगा, जिसे ज्योतिषीय मान्यताओं में अशुभ समय माना जाता है. इस दौरान नए शुभ कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में सतर्कता, व्यापार में संयम और पारिवारिक जीवन में समझदारी बनाए रखने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि गुस्से पर नियंत्रण रखें, बेवजह खर्च न करें और किसी भी विवाद को बढ़ाने से बचें. ध्यान रखें कि राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है, इसलिए जरूरी फैसले अपनी परिस्थितियों और विवेक के अनुसार ही लें.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…