भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झामुमो महानगर कमेटी के पुनर्गठन की मांग को लेकर बिनोद पांडे से...



रांची| झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की रांची महानगर कमेटी का वर्ष 2018 से पुनर्गठन नहीं होने पर पूर्व महानगर उपाध्यक्ष लखपति साहू ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय को पत्र लिखकर महानगर और जिला कमेटी का जल्द पुनर्गठन कर नए नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की है। साहू ने कहा कि लंबे समय से कमेटी का पुनर्गठन न होने के कारण कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है और संगठनात्मक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने संयोजक मंडली के किसी योग्य व कर्मठ सदस्य को अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए कहा कि इससे संगठन मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top