भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नावाडीह में बकरी चराने गए बुजुर्ग की ठनका गिरने से मौत



भास्कर न्यूज | विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरकी पंचायत के टोला नावाडीह में सोमवार को वज्रपात (ठनका) गिरने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी सोमर महतो उर्फ गोवर्धन महतो (70 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को सोमर उर्फ गोवर्धन महतो रोजाना की तरह अपनी बकरियों को खोलकर घर से चराने के लिए निकले थे। इसी दौरान मौसम खराब हो गया। अचानक तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली (ठनका) गिर गई। इसकी चपेट में आने से गोवर्धन महतो गंभीर रूप से झुलस गए। वह वहीं अचेत होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाने का प्रयास किया। दुर्भाग्यवश डॉक्टर तक पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top