भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

निदा खान-द‍ान‍िश शेख कराते थे रेप-धर्म पर‍िवर्तन! TCS केस में 1500 पन्नों...


होमताजा खबरदेश

निदा-द‍ान‍िश कराते थे रेप-धर्म पर‍िवर्तन! TCS केस में 1500 पन्नों की चार्जशीट

Last Updated:

नासिक टीसीएस केस में एसआईटी की 1500 पन्नों की चार्जशीट ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में दावा किया गया कि आरोपी निदा खान और दानिश शेख कथित तौर पर महिला कर्मचारियों को जाल में फंसाकर मानसिक दबाव बनाते थे. व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों के आधार पर रेप, उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच तेज हो गई है. कई पीड़िताओं ने बयान देकर छेड़छाड़, धमकी और धार्मिक दबाव के आरोप लगाए हैं. अदालत में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

निदा-द‍ान‍िश कराते थे रेप-धर्म पर‍िवर्तन! TCS केस में 1500 पन्नों की चार्जशीटZoom

नासिक टीसीएस केस की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी चार्जशीट में निदा खान और दानिश शेख पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Nashik TCS Case: महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस की यूनिट से जुड़े कथित सेक्स रैकेट, रेप और जबरन धर्म परिवर्तन मामले में एसआईटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. अब इस मामले में 1500 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई है, जिसमें आरोपी निदा खान और दानिश शेख समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. जांच एजेंसियों का दावा है कि व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों ने पूरे नेटवर्क की परतें खोल दी हैं.

एसआईटी ने नासिक की अदालत में दाखिल चार्जशीट में कहा है कि महिला कर्मचारियों को पहले दोस्ती और भरोसे के जाल में फंसाया गया. इसके बाद उन पर मानसिक दबाव बनाया गया और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया. कई पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें नौकरी, करियर और बदनामी का डर दिखाया जाता था. जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बीच व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत होती थी. इन्हीं चैट्स के आधार पर एसआईटी को यह शक गहरा हुआ कि पूरा मामला सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था.

सूत्रों के मुताबिक चैट में लड़कियों को टारगेट बनाने, उन्हें भावनात्मक रूप से कमजोर करने और फिर दबाव बनाने जैसी बातें सामने आई हैं. हालांकि अदालत में इन सबूतों की कानूनी जांच अभी बाकी है. इस मामले में दानिश एजाज शेख, निदा एजाज खान, तौसीफ बिलाल अत्तर और मतीन मजीद पटेल समेत कई आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है. एसआईटी ने दावा किया है कि कई पीड़िताओं ने बयान देकर बताया कि उनके साथ छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसी घटनाएं हुईं हैं.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top