भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नियमों के उल्लंघन पर काटा चालान



बोकारो | बोकारो में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। सब-इंस्पेक्टर विलफ्रेड लकड़ा के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 6 दुकानदारों का चालान काटते हुए कुल 2,200 रुपए जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान दुकानदारों को शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू न बेचने, नाबालिगों को उत्पाद न देने और वैधानिक चेतावनी बोर्ड लगाने की सख्त हिदायत दी गई। परामर्शी मो. असलम ने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे सख्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यह कदम युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में उठाया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top