भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रोबोट से सर्जरी जल्द:25 करोड़ की मशीन खरीदने का प्रस्ताव; 6 माह...




राजधानी के सदर अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। कैथ लैब और पेट स्कैन के बाद अब यहां रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की योजना है। इसके लिए करीब 25 करोड़ रुपए की मशीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शुक्रवार को अस्पताल में मशीन का डेमो दिया गया। इसमें सर्जन और अस्पताल के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। चिकित्सकों को मशीन की कार्यप्रणाली समझाने के साथ हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी गई। प्रस्ताव वित्त विभाग से आगे बढ़ चुका है। अब कैबिनेट की स्वीकृति का इंतजार है। सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने अगले छह महीने में यह सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा है। सदर अस्पताल में सामान्य और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के साथ गायनेकोलॉजी, न्यूरोसर्जरी समेत कई विभागों में ऑपरेशन हो रहे हैं। ब्रेन ट्यूमर जैसी जटिल सर्जरी भी यहां होने लगी हैं। हालांकि, रोबोटिक तकनीक से होने वाले विशेष ऑपरेशन की सुविधा अभी सरकारी अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। ऐसे मरीजों को निजी अस्पतालों या राज्य से बाहर के बड़े चिकित्सा केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। निजी अस्पतालों में इसका खर्च अधिक होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए इलाज मुश्किल हो जाता है। स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के बाद सदर से शुरुआत की तैयारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हाल में डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव में झारखंड के सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की घोषणा की थी। अब इसकी शुरुआत रांची सदर अस्पताल से करने की तैयारी है। मशीन खरीदने का प्रस्ताव वित्त विभाग तक पहुंच चुका है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद खरीद और स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सुविधा शुरू होने पर रांची के अलावा दूसरे जिलों से आने वाले मरीजों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। रोबोटिक सर्जरी से क्या होगा फायदा रोबोटिक सर्जरी में डॉक्टर ही ऑपरेशन करते हैं, लेकिन विशेष उपकरणों से जुड़ी रोबोटिक भुजाओं को कंसोल के जरिए नियंत्रित किया जाता है। इससे सर्जन को सूक्ष्म गतिविधियों पर बेहतर नियंत्रण और सटीकता मिल सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top