कुन्दा| एक तरफ सरकार बाल श्रम को कानूनन अपराध मानकर इसे जड़ से खत्म करने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार सरकारी महकमे ही इन नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। ताजा मामला कुन्दा वन विभाग के अंतर्गत खपिया और बरियातू गांव का है, जहाँ पौधारोपण और सुरक्षा के लिए की जा रही बॉस-बल्ली की घेराबंदी (गिरवा) के कार्य में मासूम बच्चों से मजदूरी कराने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, कुन्दा वन क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे पौधारोपण कार्य में बड़े पैमाने पर बाल मजदूरों को लगाया गया है।
Source link