भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नीचे मछली, ऊपर मुर्गा! इस बिहारी किसान ने तैयार किया अनोखा फार्मिंग...


Last Updated:

Integrated Fish and Poultry Farming Tips: बिहार में पोल्ट्री फार्म को आपने या तो जमीन पर देखा होगा या तो किसी स्पेशल स्थान पर देखा होगा. हालांकि, जहानाबाद में एक शख्स ने बिहारी दिमाग लगाकर मछली पालन के तालाब में ही पोल्ट्री फार्म तैयार कर दिया है. उसका स्ट्रक्चर धीरे धीरे तैयार हो रहा है और बहुत ही जल्द फिश फार्म वाली जगह पर ही पोल्ट्री की शुरुआत हो जाएगी.

जहानाबाद: बिहार में पोल्ट्री फार्म को आपने या तो जमीन पर देखा होगा या तो किसी स्पेशल स्थान पर देखा होगा. हालांकि, जहानाबाद में एक शख्स ने बिहारी दिमाग लगाकर मछली पालन के तालाब में ही पोल्ट्री फार्म तैयार कर दिया है. उसका स्ट्रक्चर धीरे धीरे तैयार हो रहा है और बहुत ही जल्द फिश फार्म वाली जगह पर ही पोल्ट्री की शुरुआत हो जाएगी. इस कार्य को जिले के मखदुमपुर प्रखंड के रहने वाले देव शरण प्रसाद ने अंजाम को दिया है. दरअसल, वो शुरू से ही तकनीक से जुड़े थे और इस कारण अलग अलग तरह के प्रयोग करते रहे. इसी कड़ी में उन्होंने फिश फार्म वाले तालाब में ही पोल्ट्री फार्म की शुरुआत कर दी.

देव शरण प्रसाद 2 साल से मछली पाल रहे हैं. साथ ही उस फार्म में पोल्ट्री फार्म का स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया है. यह स्ट्रक्चर तालाब में ही पिलर डालकर खड़ा किया गया है. इस्पात के सहारे पूरा स्ट्रक्चर तैयार किया है. साथ ही जहां पर मुर्गियों के बैठने की जगह है, वहां जालीदार फर्श दिया गया है, ताकि मुर्गियां का मल सीधा तालाब में जाए और उससे फिश का फीड तैयार हो. साथ ही अलग से फिश फीड खरीदने की जरूरत नहीं हो.

ऐसे करें पोल्ट्री फार्म की शुरुआत 
Local 18 से देव शरण प्रसाद कहते हैं कि इस प्रकार का पोल्ट्री से जुड़ा हुआ प्रोजेक्ट बिहार में बहुत ही कम देखने को मिलता है. ये वो प्रोजेक्ट है जिससे न सिर्फ जमीन की बचत होती है, बल्कि इस प्रकार से प्रोजेक्ट से खाने का खर्च भी बचता है. करीब 35 फीसदी तक खर्च बचेगा. इस तरह का स्ट्रक्चर बनाने में हमें करीब 6 लाख रुपए खर्च आएगा. अभी सिर्फ इस्पात और पिलर का कार्य पूरा हुआ, जिसमें 4.50 लाख रुपए खर्च आया है. वहीं, मुर्गी और उसके खान पान में डेढ़ लाख रुपए का कॉस्ट आयेगा.

‘थोड़ा हटकर सोचेंगे तो मिलेगी पहचान’ 
वो आगे बताते हैं कि अगर आप व्यापार में सिर्फ सीधा सोचेंगे तो बचत की संभावना कम होगी. वहीं, थोड़ा लीक से हटकर कार्य करेंगे तो पहचान भी बनेगी और कमाई भी होगी. अभी और भी योजना है, जिस पर कार्य कर रहा हूं. पोल्ट्री वाले स्थान में बटेर पालन भी करने जा रहा हूं. यह बहुत ही फायदेमंद व्यवसाय है और कम खर्च में बहुत बढ़िया कमाई हो सकती है. अभी हम सिर्फ मछली पालन से ही कमाई कर रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में एक ही जमीन से 5 इनकम करेंगे.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top