बोकारो | डीसी अजय नाथ झा ने बताया कि कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व सरकारी गाइडलाइन के तहत परीक्षा होगी। इसकी विशेष निगरानी की जा रही है। वहीं पुलिस टीम ने शहर के कई होटलों, रेस्टोरेंट्स और लॉज में छापेमारी की व लोगों की जांच की। चास एसडीओ ने सभी केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश दिया है। निषेधाज्ञा रविवार सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जिसमें 2886 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा केंद्रों में केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-4, पीएम श्री महावीर जी प्लस टू हाई स्कूल बिजुलिया, सर्वोदय प्लस टू उवि पिंड्राजोरा, राजकीयकृत प्लस टू उवि लकड़ाखंदा, प्लस टू उवि पेटरवार, केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 4, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रेलवे बालीडीह, केंद्रीय विद्यालय सीटीपीएस चंद्रपुरा और जिला रामरुद्र सीएम एसओई चास शामिल हैं।
Source link