भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नीट पेपर लीक मामला : फेसबुक आईडी के गलत इस्तेमाल का आरोप,...




क्राइम रिपोर्टर |रांची चर्चित नीट पेपर लीक मामले में अब सोशल मीडिया आईडी के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। नामकुम निवासी अमन सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी फेसबुक आईडी का गलत इस्तेमाल कर उसे नीट पेपर लीक प्रकरण से जोड़ने की कोशिश की गई। मामले को लेकर अमन और उसकी मां लगातार साइबर थाने के चक्कर लगा रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। अमन सिंह के मुताबिक, वह कुछ समय पहले कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात राघव शर्मा और उत्कर्ष अभिज्ञान नामक दो युवकों से हुई थी। अमन का दावा है कि तीनों कुछ समय तक एक ही कमरे में साथ रहते थे। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवकों ने उसकी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल करते हुए कुछ आपत्तिजनक गतिविधियां कीं। पीड़ित अमन का कहना है कि उसे पूरे मामले की जानकारी तब मिली, जब परिचितों और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर उसके नाम से संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद उसने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई और साइबर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अमन का कहना है कि उसे साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और वह इस पूरे मामले में खुद को निर्दोष बताता है। वहीं, उसकी मां ने भी साइबर डीएसपी से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनका बेटा लंबे समय से मानसिक तनाव में है और लगातार पुलिस व साइबर थाने के चक्कर लगाने को मजबूर है। परिवार ने मांग की है कि मामले की तकनीकी जांच कर फेसबुक आईडी के इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों को सामने लाया जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। हालांकि, मामले में पुलिस या साइबर विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top