सिटी रिपोर्टर | बोकारो नीट परीक्षा में सेक्टर-3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल के दो मेधावी छात्रों आदित्य कुमार ने 96.89 परसेंटाइल और श्लोक ईशान ने 95.50 परसेंटाइल प्राप्त किया। दोनों छात्रों की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम बताया। प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों छात्र भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। उप प्राचार्य अंबरीश रंजन पाठक सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
Source link