भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नेफ्रोलॉजी से प्लास्टिक सर्जरी तक, जमशेदपुर के MGM अस्पताल में 7 सुपर...


Last Updated:

इस सुविधा के शुरू होने से कोल्हान क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलेगी. अभी बड़ी बीमारियों से पीड़ित करीब 200 मरीज रोज निजी अस्पतालों में इलाज कराने जाते हैं, जहां सिर्फ डॉक्टर की कंसल्टेंसी फीस ही 800 से 1000 रुपये तक लग जाती है. एमजीएम में यह सुविधा काफी कम खर्च या नि:शुल्क उपलब्ध होगी. इससे लोगों के लाखों रुपये बच सकेंगे.

जमशेदपुर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 17 मई से मरीजों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने जा रही है. अब कोल्हान क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रांची या कोलकाता जाने की जरूरत पहले की तुलना में कम पड़ेगी. अस्पताल में सात सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाएं शुरू की जा रही हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज और परामर्श देंगे.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इन नई सेवाओं के शुरू होने से पूर्वी सिंहभूम समेत आसपास के जिलों के हजारों मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा. अभी तक गंभीर बीमारी होने पर लोगों को निजी अस्पतालों या बड़े शहरों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की काफी बर्बादी होती थी.

एमजीएम अस्पताल में जिन विभागों की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू की जा रही है, उनमें नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्को सर्जरी, ऑन्कोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी और कार्डियोलॉजी जैसे विभाग शामिल हैं. यहां मरीजों को नियमित रूप से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और इलाज की सुविधा मिलेगी.

अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ओपीडी का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया है. वहीं कार्डियोलॉजी विभाग की सेवा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भी उपलब्ध रहेगी. अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं, ताकि मरीजों को इलाज में सुविधा मिल सके और भीड़ कम हो.

अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से कोल्हान क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि अभी बड़ी बीमारियों से पीड़ित करीब 200 मरीज रोज निजी अस्पतालों में इलाज कराने जाते हैं, जहां सिर्फ डॉक्टर की कंसल्टेंसी फीस ही 800 से 1000 रुपये तक लग जाती है. एमजीएम अस्पताल में यह सुविधा काफी कम खर्च में या नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों के पैसे बचेंगे.

जानकारी के मुताबिक, इन सेवाओं के शुरू होने से हर दिन लगभग 1.60 लाख से 2 लाख रुपये तक मरीजों की सामूहिक बचत हो सकती है. इसके अलावा अस्पताल परिसर में ही पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मरीजों को जांच के लिए बाहर न जाना पड़े.

फिलहाल इन सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है. आने वाले समय में अस्पताल में और भी सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में इसे जमशेदपुर और पूरे कोल्हान क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top