भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नोवामुंडी में गुरुवार अबतक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा; पारा...




भास्कर न्यूज| नोवामुंडी नोवामुंडी में गुरुवार को अबतक का सबसे अधिक गर्मी का दिन रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके पहले बुधवार को नोवामुंडी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका था। जबकि प्रखंड के ग्रामीण इलाके के कुदापी, कुमिरता, गुंडीजोड़ा, पारमबालजोड़ी, मेरेलगाड़ा के अलावा ओडिशा के कुलडुम व मुर्गा बेड़ा क्षेत्र में पारा बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था। वन क्षेत्र के पदापहाड़, सारबिल व ओडिशा के जामकुंडिया ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को 41 डिग्री सेल्सियस पार किया था। नोवामुंडी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के तहत बताया कि गुरुवार को अधिकतम 42 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। लोग के घरों में लगाए गए कूलर व फ्रीज भी जवाब दे दिया है। सीलिंग फैन व टेबल फैन के नीचे की हवा से तो लोग दूर भागने लगे हैं। वहीं बिजली की आंख मिचौली ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। नागमणि, चिकित्सक सीएचसी, रुतागुटू इस भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से खास कर बच्चे और बुजुर्गो को बचना चाहिए। 10 बजे से लेकर 4 बजे तक बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचना चाहिए। अधिक पानी पीने, भोजन करते समय अधिक मात्रा में सलाद का प्रयोग करें। धूप में निकलते समय सिर पर टोपी या तौलिया ढककर बाहर निकलने की सलाह दी है। इस भीषण गर्मी में लोगों को शराब के सेवन से बचना चाहिए। किसी तरह के शारीरिक तकलीफ होने पर डॉक्टर को दिखाएं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top