Last Updated:
Sikar Top NEET Coaching: राजस्थान का सीकर शहर आज देश के प्रमुख एजुकेशन हब के रूप में पहचान बना चुका है, खासकर NEET परीक्षा की तैयारी के लिए. यहां की कई प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाएं हर साल बड़ी संख्या में छात्रों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता दिला रही हैं. देशभर से छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर सीकर पहुंचते हैं और यहां के अनुभवी फैकल्टी, बेहतर स्टडी मटेरियल और अनुशासित माहौल का लाभ उठाते हैं. सीकर की टॉप NEET कोचिंग्स नियमित टेस्ट सीरीज, डाउट सेशन और प्रतियोगी माहौल के कारण छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. कई संस्थानों के छात्र ऑल इंडिया रैंक हासिल कर चुके हैं, जिससे सीकर की शिक्षा व्यवस्था की पहचान और मजबूत हुई है.
1. गुरुकृपा एकेडमी: सीकर में गुरुकृपा एकेडमी NEET की तैयारी के लिए स्टूडेंट्स के लिए सबसे बेहतरीन कोचिंग में से एक है. गुरुकृपा एकेडमी के पिपराली रोड़ पर बहुत सारे कैंपस हैं. जहां हज़ारों स्टूडेंट्स NEET के साथ साथ JEE की तैयारी करने आते हैं. इस कोचिंग की फैकल्टी और डेली टेस्ट सिस्टम के कारण NEET अभ्यर्थियों के बीच प्रसिद्ध है. यहां पर बच्चों के लिए अलग से डाउट काउंटर होते हैं, कहा स्टूडेंट्स क्लास के बाद बच्चे अपने डाउट्स को दूर कर सकते हैं. इसके अलावा यहां छात्रों को आधुनिक स्टडी मटेरियल, डाउट सेशन और मोटिवेशनल सपोर्ट भी मिलता है. इस कोचिंग के स्टूडेंट्स पिछले दो साल से NEET में ऑल इंडिया वन रैंक हासिल कर रहे हैं.
2. प्रिंस एकेडमी: यह भी सीकर की टॉप NEET कोचिंग है. इस कोचिंग का जयपुर रोड़ पर खुद का अपना हॉस्पिटल भी है. यहां पर बच्चों को आधुनिक तकनीकों से NEET की तैयारी करवाई जाती है. इसके अलावा इस कोचिंग के डाउट सेशन सबसे बेहतर माने जाते हैं. इस कोचिंग के डायरेक्टर खुद बच्चों से समय समय पर बच्चों के बीच जाकर उनकी पढ़ाई संबंधित समस्या का समाधान करते हैं. इस कोचिंग के स्टूडेंट्स ने भी NEET परीक्षा में ऑल इंडिया वन रैंक हासिल किया है.
Sikar Top NEET Coaching: राजस्थान के सीकर में हर साल हजारों स्टूडेंट्स NEET की तैयारी के लिए आते हैं. अगर आप भी अपने बच्चों को डॉक्टर बनाना चाहते हैं, तो सीकर में इसकी बेहतरीन तैयारी होती है. यहां बहुत सारी ऐसी कोचिंग संस्थान हैं जहां खासतौर पर NEET की तैयारी करवाई जाती है. आज हम आपको देश में सबसे बेहतरीन परिणाम देने वाले पांच NEET कोचिंग संस्थानों के बारे में बताएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
6. नवजीवन NEET एकेडमी: यह सीकर की सबसे नई NEET एकेडमी है. यहां छोटे छोटे बेच के जरिए बच्चों को NEET की तैयारी करवाई जाती है. इस कोचिंग में केवल NEET की तैयारी पर फोकस किया जाता है. यहां पर भी अन्य कोचिंग की तरह आधुनिक तकनीकों से बच्चों को तैयारी करवाई जाती है. इसके अलावा यहां बच्चों को सेल्फ स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध कराया जाता है. यहां पर भी बच्चों को डाउट काउंटर को फेसिलिटी मिलती है.<br />भी
3. मैट्रिक्स एकेडमी: यह कोचिंग भी सीकर की सबसे प्रसिद्ध और बेहतर परिणाम देने वाली कोचिंग है. यहां भी हज़ारों स्टूडेंट्स NEET की तैयारी करने आते हैं. इस कोचिंग के आधुनिक स्टडी मटेरियल स्टूडेंट्स को तैयारी करने में बहुत मदद करती है. इसके अलावा यहां अलग अलग बेच के जरिए बच्चों को तैयारी करवाई जाती है. इस कोचिंग में खासतौर पर बच्चों के लिए समय समय पर मोटिवेनल सेमिनार का भी आयोजन होता है.
5. आयाम करियर एकेडमी: यह कोचिंग केवल NEET तैयारी पर फोकस करती है. यहां का रिजल्ट भी अन्य कोचिंगो की तरह बेहतर रहता है. यहां पर भी बच्चों को आधुनिक स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाता है. वहीं, डाउट सेशन और मोटिवेशनल सपोर्ट भी मिलता है. इस कोचिंग में अलग अलग बेच के द्वारा तैयारी करवाई जाती है.
4. CLC कोचिंग: यह सबसे पुरानी कोचिंग है. इस कोचिंग के अलग अलग बेच के हिसाब से स्टेडी मटेरियल उपलब्ध कराते हैं. यहां पर छोटे छोटे बेच बनाकर NEET की तैयारी करवाई जाती है. यह कोचिंग भी पिपराली रोड़ पर ही स्थित है. इस कोचिंग के भी डायरेक्ट बच्चों से सीधे बात करके समस्याओं का समाधान करते हैं. यहां पर बच्चों के लिए हॉस्टल सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.