भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

न दुकान की जरूरत, न बड़े निवेश की चिंता, 30% डाउन पेमेंट...


Last Updated:

Koderma News: कोडरमा में बेरोजगार युवा कम निवेश और 30 प्रतिशत डाउन पेमेंट पर ई-रिक्शा खरीदकर स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं. इससे रोजाना 800 से 1000 रुपये तक की बचत की जा सकती है. इसकी शुरुआती कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये से है.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा. अगर आप बेरोजगार हैं और कम निवेश में अपना रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ई-रिक्शा आपके लिए कमाई का एक बेहतर जरिया बन सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी बड़े निवेश या दुकान खोलने की जरूरत नहीं है. आप खुद ई-रिक्शा चलाकर हर दिन कमाई कर सकते हैं और धीरे-धीरे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकते हैं. कोडरमा के स्थानीय बाजार में भी ई-रिक्शा का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. शहर की सड़कों से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों तक ई-रिक्शा लोगों के आवागमन का एक प्रमुख साधन बनता जा रहा है.

कम निवेश में शुरू होगा काम
झुमरी तिलैया में शीतला माता मंदिर के समीप देवी मंडप रोड स्थित बंसल ट्रेड में विभिन्न रेंज के ई-रिक्शा उपलब्ध हैं. प्रतिष्ठान के संचालक अमित कुमार बंसल ने विशेष बातचीत में बताया कि स्वरोजगार की तलाश कर रहे युवाओं और बेरोजगार लोगों के लिए ई-रिक्शा खरीदना कम निवेश में रोजगार शुरू करने का एक अच्छा विकल्प है. उन्होंने बताया कि लोग महज 30 प्रतिशत डाउन पेमेंट देकर ई-रिक्शा अपने घर ले जा सकते हैं. साथ ही फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे एकमुश्त बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

हर दिन 800 से 1000 रुपये तक की बचत
अमित कुमार बंसल ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा का संचालन कर चालक हर दिन 800 से 1500 रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं. अगर इसमें से ईएमआई की राशि घटा दी जाए, तो भी प्रतिदिन लगभग 800 से 1000 रुपये तक बचत की संभावना है. इस हिसाब से नियमित रूप से ई-रिक्शा चलाने वाले लोग महीने में 25 से 30 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि स्थानीय बाजार में ही ई-रिक्शा चलाकर अच्छी आमदनी की जा सकती है. इसके लिए किसी दूसरे शहर में जाकर रोजगार तलाशने की जरूरत नहीं है. लोग अपने ही शहर में रहकर स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं.

2.05 लाख रुपये से शुरू होती है ई-रिक्शा की रेंज
बंसल ट्रेड के संचालक ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में ई-रिक्शा की शुरुआती कीमत 2 लाख 5 हजार रुपये से है. इसमें लिथियम बैटरी वाले ई-रिक्शा भी उपलब्ध हैं. अलग-अलग मॉडल और बैटरी क्षमता के अनुसार एक बार फुल चार्ज करने पर 100 से 120 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर तक चलने की क्षमता वाले ई-रिक्शा उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि इन वाहनों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर इनके संचालन पर नहीं पड़ता. ई-रिक्शा इलेक्ट्रिक होने के कारण प्रदूषण भी नहीं फैलाते और इनका मेंटेनेंस खर्च भी अपेक्षाकृत कम होता है. यही वजह है कि कम पूंजी में रोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों के बीच इनकी मांग बढ़ रही है.

3:30 से 4 घंटे में फुल चार्ज, बैटरी पर 3 साल की वारंटी
ई-रिक्शा की तकनीकी खूबियों के बारे में जानकारी देते हुए अमित कुमार बंसल ने बताया कि फास्ट चार्जिंग की सुविधा वाले मॉडल महज साढ़े तीन से चार घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाते हैं. इससे चालक अपनी जरूरत के अनुसार वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ मॉडल की बैटरी क्षमता और संचालन के तरीके के आधार पर एक से दो दिन तक उपयोग की सुविधा मिल सकती है. उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बैटरी पर तीन साल की वारंटी दी जा रही है. वहीं मोटर, कंट्रोलर और चार्जर जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों पर भी वारंटी की सुविधा उपलब्ध है. कंट्रोलर और चार्जर पर एक साल की वारंटी दी जा रही है. इससे ग्राहकों को वाहन खरीदने के बाद तकनीकी खराबी को लेकर अतिरिक्त भरोसा मिलता है.

यात्री और मालवाहक दोनों तरह के ई-रिक्शा उपलब्ध
बंसल ट्रेड में केवल यात्रियों को ढोने वाले ई-रिक्शा ही नहीं, बल्कि मालवाहक ई-रिक्शा की रेंज भी उपलब्ध है. यात्री ई-रिक्शा के माध्यम से शहर और आसपास के क्षेत्रों में सवारी ढोकर रोजगार किया जा सकता है. वहीं मालवाहक ई-रिक्शा के जरिए दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और सामान की डिलीवरी से जुड़े लोग अपना कारोबार आगे बढ़ा सकते हैं.

फाइनेंस के साथ 5 से 10 हजार रुपये तक की छूट
ई-रिक्शा खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए फिलहाल विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है. अमित कुमार बंसल ने बताया कि फाइनेंस सुविधा के साथ ग्राहक महज 30 प्रतिशत डाउन पेमेंट देकर ई-रिक्शा खरीद सकते हैं. इसके अलावा वर्तमान ऑफर के तहत 5 हजार से 10 हजार रुपये तक की नकद छूट भी दी जा रही है.

उन्होंने बेरोजगार युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय अपने शहर में ही रोजगार के अवसर तलाशें. ई-रिक्शा के माध्यम से कम निवेश में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है. इससे न केवल खुद की आमदनी का स्रोत तैयार होगा, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top