भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पटना वाले सावधान! बेली रोड पर ट्रैफिक होगा डायवर्ट, जाम से बचना...


Last Updated:

Patna Junction to Danapur Alternative Route: बेली रोड पटना की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है. यहां हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं. ऐसे में निर्माण कार्य बढ़ने के साथ जाम की समस्या भी बढ़ सकती है. अगर आप दानापुर की ओर जा रहे हैं, तो वैकल्पिक रास्तों की जानकारी पहले से रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. 

पटना. अगर आप बेली रोड यानी नेहरू पथ के रास्ते दानापुर आते-जाते हैं, तो आने वाले दिनों में आपको ट्रैफिक की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. दरअसल, इस रूट पर पटना मेट्रो का काम अब तेज होने वाला है. इसके कारण बेली रोड पर कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. कुछ जगहों पर अभी से डायवर्जन के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं. चर्चा है कि सड़क के एक हिस्से को बंद की जा सकती है. आपको बता दें कि बेली रोड पटना की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है. यहां हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं. ऐसे में निर्माण कार्य बढ़ने के साथ जाम की समस्या भी बढ़ सकती है. अगर आप दानापुर की ओर जा रहे हैं, तो वैकल्पिक रास्तों की जानकारी पहले से रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

8.5 किमी का बनाना है मेट्रो सुरंग 
पटना मेट्रो परियोजना के तहत पटना जंक्शन से पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच करीब 8.5 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल बनाई जानी है. यह रूट शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में गिना जाता है, जहां कई सरकारी दफ्तर, राजाबाजार, बड़े अस्पताल और स्कूल कॉलेज स्थित हैं. इसी मार्ग पर पंचमुखी हनुमान मंदिर, विमेंस कॉलेज और पटना जू जैसे प्रमुख स्थल भी पड़ते हैं. मेट्रो निर्माण को लेकर कई जगहों पर बैरीकेडिंग का काम शुरू हो चुका है. ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव की तैयारी की जा रही है. प्रस्तावित योजना के तहत निजी वाहनों के लिए कुछ हिस्सों में वन-वे व्यवस्था लागू की जा सकती है, जबकि कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाने पर विचार चल रहा है. अधिकारियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में नई ट्रैफिक व्यवस्था का ट्रायल किया जाएगा. अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा.

फिलहाल क्या है लोगों के पास वैकल्पिक रास्ता 
जबतक ट्रैफिक पुलिस की तरफ नया ट्रैफिक प्लान नहीं लागू किया जाता है और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित नहीं किया जाता है तबतक आमलोगों के पास कई दानापुर जाने के लिए कई रास्ते मौजूद है. अगर आप नेहरू पथ की डाइवर्जन वाली सड़क पर नही चलना चाहते हैं तो आप इन सड़कों का भी उपयोग कर सकते हैं.

इनकम टैक्स से विकास भवन और गोल्फ क्लब की ओर जाने के लिए इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ की ओर मुड़ सकते हैं. इसके बाद आर ब्लॉक, हार्डिंग रोड, पटेल गोलंबर, एयरपोर्ट और डुमरा चौकी के पास निकलकर वापस बेली रोड में प्रवेश कर सकते हैं.

दानापुर की तरफ से आने वाले सभी तरह के वाहन रूपसपुर नहर से सीधे जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) होते हुए गांधी मैदान की ओर जा सकते हैं.

दानापुर से अटल पथ की ओर जाने वाले वाहन शास्त्रीनगर थाना वाले रोड से होते हुए राजवंशी नगर और पुनाइचक के रास्ते अटल पथ की ओर जा सकेंगे.

आशियाना मोड़ की ओर से आने वाले वाहन दीघा-आशियाना रोड का इस्तेमाल करते हुए राजीव नगर की ओर जा सकती है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top