भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मना योग दिवस




गिरिडीह| जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के अध्यक्ष अजय बगड़िया, प्राचार्य डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और आसपास के ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा और एनएसएस पदाधिकारी वंदना चौरसिया ने योग के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों व ग्रामीणों से अपने दैनिक जीवन में योग को अनिवार्य रूप से अपनाने का आग्रह किया। योग शिक्षिका सोनी कुमारी ने उपस्थित लोगों को निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुरूप विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और जागरूक किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापक अरविंद कुमार, मृत्युंजय मिश्रा, अशोक पटेल, अमित कुमार, अरनब सामंता, प्रकाश कुमार और प्राध्यापिका बीना झा, रजनी कुमारी, डॉ. रश्मि कुमारी तथा गुलफशां अख्तर सहित समस्त छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top