![]()
भास्कर न्यूज |गिरिडीह राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज में रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षक पुष्पा शक्ति और नवनीत कुमार उपाध्याय ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति ने कहा कि योग और आयुर्वेद को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर बीमारियों से बचा जा सकता है, जिससे महंगी दवाओं पर निर्भरता कम होगी। योगाभ्यास के बाद सभी को प्रतिदिन कम से कम एक घंटे योग करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कौशल विकास केंद्र के प्रधानाचार्य सहित सीएचओ डॉ. फरहत, जिला चिकित्सा पदाधिकारी (डीएमओ) डॉ. गुलाम मुस्तफा अंसारी, आयुष विभाग के कृष्ण मुरारी शर्मा, गणेश यादव और ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित थे।
Source link