भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा में बारिश की चेतावनी:रांची में आज...




रक्षाबंधन पर शुक्रवार को बारिश के झारखंड के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले पांच दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, बुधवार को ठनका गिरने से ओरमांझी के गणेशपुर गांव में 56 वर्षीय किसान रामदेव बेदिया की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं रांची में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं। इधर, बुधवार को रांची में घने बादल छाए रहे और छिटपुट बारिश हुई। 5 दिन के मौसम का हाल 27 अगस्त: पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश होगी।
28 अगस्त: चतरा, हजारीबाग, कोडरमा व गिरिडीह में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी जारी।
29 अगस्त: दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला में भारी बारिश की संभावना।
30-31 अगस्त: मध्य, दक्षिण-पूर्वी झारखंड के भारी बारिश संभव। एक साथ तीन सिस्टम प्रभावी, इसलिए राज्य में हो रही बारिश दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। साथ ही मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में रांची और दीघा होते हुए सीधे बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से बंगाल की खाड़ी तक एक और ट्रफ लाइन बनी हुई है। तीन सिस्टम के एक साथ प्रभावी होने की वजह से झारखंड में बारिश हो रही है। अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक अभी भी 10% कम बारिश अगस्त खत्म होने में पांच दिन शेष हैं। अभी तक मानसून का कोटा पूरा नहीं हुआ है। राज्य में 26 अगस्त तक सामान्य बारिश 759 एमएम होनी चाहिए थी, अब तक 679.8 एमएम बारिश ही हुई। यानी 10% कम।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top