भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी:ट्रेन जा रही थी पंडित दीन दयाल...




पलामू में गुरुवार को कोयला लदी एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। यह हादसा पूर्व मध्य रेलवे के सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर राजहरा रेलवे स्टेशन के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। घटना में 18 कोयला लदे वैगन पटरी से उतर गए, जिनमें से कुछ पलट भी गए। इससे इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। राजधानी एक्सप्रेस, पलामू एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, झारखंड स्वर्ण जयंती समेत छह ट्रेन डायवर्ट कर दिए गए हैं। जबकि रांची- सासाराम एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह मालगाड़ी कोयला लेकर टोरी रेलवे स्टेशन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर जा रही थी। राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप अचानक तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। मालगाड़ी के चालक और अन्य स्टाफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोकी गई घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और स्थानीय अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि इस रूट पर परिचालन बाधित है। चोपन एक्सप्रेस, बीडी पैसेंजर और चोपन पैसेंजर जैसी कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकी हुई हैं। रेलवे की टीम बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर रवाना हो चुकी है। बेपटरी हुए डिब्बों को हटाने के बाद ही परिचालन सामान्य हो पाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी विशेषज्ञ और इंजीनियरिंग विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top