भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में चल रही अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों को गीतों के माध्यम...


Last Updated:

Palamu Road Safety Awareness Camp: पलामू में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चला रहा है. इस मुहिम के तहत मेदिनीनगर बेलवाटिका निवासी शर्मिला सुमी अब तक 35 हजार से अधिक बच्चों को जागरूक कर चुकी हैं.

ख़बरें फटाफट

पलामू. पलामू जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार अभियान चला रही है. यह संस्था पिछले कई वर्षों से स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में पहुंचकर सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दे रही है. खास बात यह है कि बच्चों और युवाओं को केवल भाषण के माध्यम से नहीं, बल्कि गीत, संवाद और रोचक गतिविधियों के जरिए सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया जा रहा है, ताकि वे स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार के लोगों को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित कर सकें.

35 हजार बच्चों को कर चुकीं जागरूक
दरअसल, पलामू जिले के मेदिनीनगर बेलवाटिका निवासी शर्मीला सुमि पिछले कई वर्षों से स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही हैं. इस अभियान के तहत अब तक 35 हजार से अधिक बच्चों को जागरूक कर चुकी हैं. अभियान का उद्देश्य है कि इस अभियान से अगर किसी एक बच्चे या बच्ची के अभिभावक की जान बच जाए, तो यह बहुत सफल अभियान है.

एक की जान भी बची तो अभियान सफल
इसी कड़ी में दुनियाखंड के समीप स्थित कैंब्रिज स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष शर्मिला सुमी ने कहा कि प्रतिदिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली जाती है और एक व्यक्ति की मृत्यु पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल देती है. अगर जागरूकता अभियान से किसी एक व्यक्ति की भी जान बचती है, तो यह अभियान सफल माना जाएगा. उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन कर कई दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.

दुर्घटनाओं को कम करना सभी की जिम्मेदारी
उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान में उनके साथ रीता सिन्हा, रीनू शर्मा समेत कई सदस्य हैं, जो इसे सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान देते हैं. कार्यक्रम के दौरान हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया गया. संस्था ने लोगों से अपील की कि पलामू में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

हेलमेट जरूर पहनें
कार्यक्रम में शामिल आठवीं कक्षा की छात्रा खुशी ने कहा कि इस जागरूकता अभियान से उन्हें कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलीं. उन्होंने बताया कि बच्चों को अपने माता-पिता को बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित करना चाहिए. अगर अभिभावक स्कूल छोड़ने या कहीं बाहर जाने के लिए वाहन चलाते हैं, तो पहले हेलमेट पहनना सुनिश्चित करें.

वहीं, छात्रा श्रुति कुमारी ने कहा कि विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने सड़क सुरक्षा के प्रति नई सोच विकसित की है. उन्होंने कहा कि घर में वाहन की चाबी रखने वाली जगह पर हेलमेट भी रखा जाए, ताकि बिना हेलमेट कोई घर से बाहर न निकले. उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित जीवन अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top