भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में बंद खदान के गड्ढे में युवक डूबा:तलाश जारी, सुरक्षा व्यवस्था...




पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहया पहाड़ स्थित दमदमी गांव के पास एक बंद खदान के गहरे जलभराव वाले गड्ढे में बुधवार को एक युवक डूब गया। युवक की पहचान पतरा खुर्द गांव निवासी लवकुश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लवकुश कुमार खदान के गड्ढे में उतर गया और फिर बाहर नहीं निकल पाया। शोर मचाने पर लोग जुटे, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। पुलिस ने बताया कि युवक की खोज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर बाहर से गोताखोरों की सहायता भी ली जाएगी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों और परिजनों ने खदान प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उनका आरोप है कि खदान क्षेत्र में कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ है, जो बड़े हादसों को न्योता दे रहा है। लोगों का कहना है कि खदान क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। कई जगहों पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही खतरनाक क्षेत्रों की घेराबंदी की गई है, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top