भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में बोलेरो-बाइक की टक्कर, एक की मौत:फोरलेन पर हुआ हादसा, घायल...




पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मेदिनीनगर-पड़वा मुख्य पथ पर गाड़ीगांव में फोरलेन सड़क पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की जान चली गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। मृतक की पहचान करूअशना गांव निवासी 40 वर्षीय विजय ठाकुर के रूप में हुई है। घायल मुनेश ठाकुर भी इसी गांव का रहने वाला है। मुनेश ठाकुर का इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सिर में आईं गंभीर चोटें परिजनों के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। गाड़ीगांव फोरलेन के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने विजय ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top