![]()
धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित बीसीसीएल की कोल वाशरी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। वहां काम कर रहे दिहाड़ी मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में चारों की मौत हो गई। उनके शव को बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। वाशरी में स्लरी लोडिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक मलबे का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया और प्रशासन को इसकी सूचना दी। पहले देखिए घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें मलबा हटाने का काम शुरू किया गया
सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में चार मजदूर दब गए। जब तक उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी। इधर, इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने बीसीसीएल प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link