भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में शादी से लौट रहे दोस्तों की गई जान:तेज रफ्तार बाईक...




पलामू जिले के मेदिनीनगर में शनिवार देर रात रेड़मा ओवरब्रिज पर भीषण हादसा हुआ। हादसे में दो युवकों की स्पॉट डेथ हो गई। दोनों आपस में दोस्त थे। उनकी पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी 22 वर्षीय मिनसू कुमार और अनंत कुमार उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। देर रात करीब एक बजे बाइक से घर की ओर निकले थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मोटरसाइकिल ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई। रफ्तार तेज होने की वजह से सड़क पर घिसटते चले गए। परिजन जता रहे अज्ञात वाहन के मारने की आशंका हालांकि, इस हादसे को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि संभवतः किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को तत्काल एंबुलेंस से एमएमसीएच भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस अब ओवरब्रिज और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है। ममेरे भाई की शादी से लौटने के दौरान हादसा मृतक अनंत कुमार उर्फ बिट्टू अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कोट गांव स्थित अपने नाना के घर गए थे। जहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। मिनसू कुमार भी उनके साथ थे। दोनों ही स्नातक के छात्र थे। मिनसू दो भाई और एक बहन था। जबकि बिट्टू पांच बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटे थे। देर रात करीब दो बजे जैसे ही परिजनों को घटना की सूचना मिली। आज सुबह एमएमसीएच में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपे दिए जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top