भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पश्चिमी सिंहभूम में डायन का अरोप लगा महिला की हत्या:जंगल में मिला...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में एक 47 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने महिला पर डायन होने का आरोप लगाया था। यह घटना रविवार रात की है। मृतिका की पहचान शुरू गोप के रूप में हुई है। घटना के समय महिला के पति देवेंद्र गोप और परिवार के अन्य सदस्य ओडिशा के गेरेया मंजर गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शुरू गोप घर में छोटे बच्चों के साथ अकेली थीं। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी घर में मौजूद बच्चों ने पुलिस और परिजनों को बताया कि रात में आरोपी पुडुवा सिंकू उर्फ चौके घर आया था। उसने हड़िया पिलाने के बहाने शुरू गोप को अपने साथ बुलाया। कुछ देर बाद बच्चों को महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। डर के कारण बच्चे घर का दरवाजा बंद कर अंदर ही छिप गए। रात करीब 11 बजे जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो शुरू गोप घर पर नहीं मिलीं। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन सोमवार सुबह मृतका का बेटा दातुन तोड़ने जंगल की ओर गया, जहां उसने अपनी मां का शव पड़ा हुआ देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर पुडुवा सिंकू उर्फ चौके को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। बच्चों के बीमार रहने के बाद महिला पर था शक परिजनों ने बताया कि आरोपी पुडुवा सिंकू अपने बच्चों के बीमार रहने के बाद शुरू गोप पर डायन होने का शक करता था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतिका के सात बच्चे हैं, और इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top