भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पांचवें राज्य वित्त आयोग की राशि के आवंटन की मांग, मुखिया संघ...



भास्कर न्यूज | जामताड़ा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने और पांचवें राज्य वित्त आयोग की राशि आवंटित कराने की मांग को लेकर जामताड़ा मुखिया संघ ने आवाज बुलंद की है। इसको लेकर मुखिया संघ की ओर से गांधी मैदान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों की वर्तमान स्थिति, विकास कार्यों में आ रही परेशानियों और आवश्यक योजनाओं के संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद संघ के जिलाध्यक्ष देवीसन हांसदा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को मांग पत्र सौंपा। मुखिया संघ की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि जामताड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में बुनियादी विकास कार्यों के सुचारु संचालन के लिए पांचवें राज्य वित्त आयोग की राशि का आवंटन अत्यंत आवश्यक है। मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राशि के अभाव में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम सरकार के रूप में काम करने वाली पंचायतों में अनिवार्य विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है। मुखिया संघ ने मंत्री से आग्रह किया कि जनहित और ग्रामीण विकास को ध्यान में रखते हुए संबंधित पंचायती राज एवं वित्त विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जामताड़ा जिले की सभी पंचायतों को पांचवें राज्य वित्त आयोग की राशि जल्द से जल्द आवंटित कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए। मुखिया संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाएगी। मौके पर शिवधन हांसदा, जोसफ मुर्मू, मनोरंजन मरांडी, मिरुदी सोरेन, रानी पावरिया, स्टेनशीला हेमब्रम, दिनेश मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top