भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jamshedpur School Auto Fire | South Park Students Safe


जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर के साउथ पार्क गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा ऑटो जलकर राख हो गया। ऑटो में सवार बच्चे सेंट मेरिज इंग्लिश हाईस्कूल जा रहे थे। वाहन से आग की लपटें उठते ही बच्चों और चालक के बीच अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, चालक की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ऑटो में आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। घटना के बाद गोलचक्कर के आसपास कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।

जमशेदपुर के साउथ पार्क गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई।

जमशेदपुर के साउथ पार्क गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग की लपटों में घिरा ऑटो

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान साउथ पार्क गोलचक्कर के पास अचानक ऑटो से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। ऑटो में आग लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बाहर निकाला।

वाहन में आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग भी मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में ऑटो पूरी तरह आग की चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया। घटना के दौरान बच्चों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

बच्चों को आनन-फानन में ऑटो से उतारा गया।

बच्चों को आनन-फानन में ऑटो से उतारा गया।

दमकल टीम ने मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना मिलने पर टाटा अग्निशमन विभाग की दमकल टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो सीएनजी से संचालित था। हालांकि, वाहन में आग लगने की वास्तविक वजह का पता नहीं चल पाया है।

आग की चपेट में आने से ऑटो पूरी तरह नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी बच्चे, चालक या अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल टीम के पहुंचने से पहले आग काफी फैल चुकी थी। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में लोगों की भीड़ जुटी रही।

हादसे में बच्चों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

हादसे में बच्चों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

चालक की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

स्कूल ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष संतोष मंडल ने बताया कि ऑटो इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी है। अचानक इस तरह की घटना हो गई। हालांकि, चालक ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसकी सूझबूझ के कारण किसी तरह की बड़ी घटना नहीं हुई। उन्होंने इसे चालक की सतर्कता का परिणाम बताया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ऑटो के पूरी तरह जल जाने से वाहन मालिक को नुकसान हुआ है, जबकि बच्चों के सुरक्षित बच जाने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top