भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ में अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा:मंदिरों में जुटे श्रद्धालु,...




पाकुड़ जिले में बुधवार को अक्षय नवमी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालयों और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने विशेष रूप से आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की मंगलकामना और दीर्घायु की प्रार्थना की। सुबह स्नान के बाद श्रद्धालु मंदिरों और आंवले के पेड़ों के पास पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा करने के बाद पुरोहितों से अक्षय नवमी की कथा सुनी और दान-दक्षिणा दी। शहर के शिव शीतला मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर और काली भाषण पोखर के पास स्थित आंवला वृक्ष पर पूजा के लिए लोगों की भीड़ जुटी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने अपने नजदीकी आंवला वृक्ष की पूजा की। पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल रही। लोगों ने पूजा सामग्री और आंवले की खरीदारी की। शिव शीतला और ठाकुरबाड़ी मंदिर में जुटे श्रद्धालु अक्षय नवमी को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। शिव शीतला मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर और काली भाषण पोखर के समीप स्थित आंवला वृक्ष के पास महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने परंपरा के अनुसार आंवले के पेड़ की पूजा की। इस दौरान पुरोहितों से कथा सुनने के बाद दान-दक्षिणा और भथुआ दान किया गया। मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महिलाएं विशेष रूप से संतान की मंगलकामना और परिवार में सुख-शांति के लिए पेड़ की पूजा और परिक्रमा करती हैं। अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहते हैं पुरोहित भारतेंदु त्रिवेदी ने बताया कि अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है। यह कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। अक्षय का अर्थ है, जिसका कभी नाश नहीं होता। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन स्नान, जप, तप, हवन, दान और तर्पण करने से प्राप्त पुण्य कभी समाप्त नहीं होता। इसी कारण इस तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विधान है। मान्यता है कि आंवले के पेड़ की जड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए श्रद्धालु इस दिन विधि-विधान से वृक्ष की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। संतान की मंगलकामना और परिवार की सुख-शांति के लिए पूजा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी को सतयुग या द्वापर युग के आरंभ की तिथि माना जाता है। इस दिन से मथुरा-वृंदावन यानी ब्रज में 84 कोस की परिक्रमा शुरू होने की भी परंपरा है। पर्व के अवसर पर महिलाएं विशेष रूप से संतान की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और परिवार में सुख-शांति के लिए आंवला वृक्ष की पूजा करती हैं। पूजा के बाद पेड़ की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की जाती है। जिले में शहर से लेकर गांवों तक श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार पर्व मनाया। मंदिरों में पूजा-अर्चना और कथा श्रवण के साथ दान-पुण्य का सिलसिला भी चलता रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top