भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ विद्युत उपकेंद्र में चोरी का प्रयास:जूनियर लाइनमैन ने युवक को रंगे...




पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बल्लभपुर विद्युत उपकेंद्र (33/11 केवीपीएसएस) में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किया गया। एक युवक ने केंद्र में रखे एल्युमीनियम के पोस्ट इंसुलेटर का हेड चुराने की कोशिश की। मौके पर मौजूद जूनियर लाइनमैन अशोक राम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद युवक दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जूनियर लाइनमैन अशोक राम ने बताया कि सोमवार सुबह वह विद्युत उपकेंद्र में अपनी ड्यूटी पर थे और पैनल रूम में बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान, उन्हें उपकेंद्र के पास लगे ट्रांसफार्मर के करीब कुछ आवाज सुनाई दी। खिड़की से देखने पर उन्होंने एक युवक को रिजर्व में रखे इंसुलेटर का एल्युमीनियम हेड तोड़ते हुए देखा। राम ने तुरंत युवक को आवाज दी। युवक ने एल्युमीनियम हेड तोड़ दिया था और जब लाइनमैन उसकी ओर दौड़े, तो वह उन पर हमला करने के लिए आगे बढ़ा। अशोक राम ने पास पड़ा एक डंडा उठाया, जिसके बाद युवक केंद्र की दीवार फांदकर भाग गया। लाइनमैन ने युवक की पहचान बेल पहाड़ी निवासी हंजला शेख के रूप में की है। अशोक राम ने यह भी बताया कि हंजला शेख पहले भी कई बार विद्युत उपकेंद्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस संबंध में थाने में लिखित शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 10 दिन पहले भी हंजला शेख ने तांबे का केबल तार चुराया था। इसके अतिरिक्त, उसने एक ट्रांसफार्मर से तेल निकालने का भी प्रयास किया था। लाइनमैन के अनुसार, उसकी चोरी की घटनाओं के कारण कई बार विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं, उनके द्वारा बताया गया कि वह युवा के नाश करने के लिए इस प्रकार की चोरी करता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top