भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में ज्वेलर्स डकैती का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार:हथियार, लूटे गए आभूषण और...




रामगढ़ पुलिस ने शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य सह-साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार, लूटे गए आभूषण और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। यह घटना रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई थी। पुलिस टीम मामले में बचे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी क्रम में शमशेर आलम को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम का एक पिस्टल, दो मैगजीन और 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी जब्त की गई। शमशेर आलम के घर से छिपाकर रखे गए सोने जैसे दिखने वाले 22 आभूषण (कुल वजन करीब 370 ग्राम) और चांदी जैसे दिखने वाले 9 आभूषण (कुल वजन लगभग 160 ग्राम) भी बरामद कर विधिवत जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त शमशेर आलम के खिलाफ रामगढ़ सहित विभिन्न जिलों में कुल 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top