भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुलिस एसोसिएशन ने की विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग



झारखंड पुलिस एसोसिएशन की दुमका शाखा के पदाधिकारियों ने रविवार को डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो पर पुलिस पदाधिकारी के साथ कथित तौर पर अभद्र, अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने विधायक एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं अविलंब पूरी करने की मांग की है। पुलिस एसोसिएशन के सचिव अजीत कुमार सिंह ने कहा कि 21 अगस्त को विधायक जयराम कुमार महतो ने धनबाद के बरवड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित रूप से अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी।इसके बाद देर रात विधायक एवं उनके समर्थक बरवड्डा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। थाना प्रभारी के टेबल पर रखे सामान को इधर-उधर करते हुए नाम पट्टिका को तोड़ दिया। इस मामले में बरवड्डा थाना में केस दर्ज किया गया। कहा कि विधायक लगातार सोशल मीडिया एवं प्रेस के माध्यम से पुलिस के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो जारी कर रहे हैं। निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा तथ्यों से परे बयान देकर वर्दीधारियों के सम्मान एवं गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। कहा कि यह सब झारखंड पुलिस के लिए पीड़ादायक एवं गंभीर विषय है। एसोसिएशन ने विधायक एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है। कहा है कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय रांची द्वारा इस मामले में जो भी संवैधानिक एवं संगठनात्मक निर्णय लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top