![]()
29 अगस्त की रात को बड़ाजामदा के होटल अमन रेस्टोरेंट में दो गुटों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। होटल मालिक दिवाकर सिंह उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी और मारपीट में गंभीर रूप से घायल विक्की सिंह व प्रीतम सिंह का इलाज जारी है। इस घटना के बाद मनोहरपुर, जगन्नाथपुर व किरीबुरु के एसडीपीओ को घटनास्थल की जांच करने का आदेश दिया गया है। कैंप का आदेश भी दिया गया है। घटना के दूसरे दिन भी बड़ाजामदा थाने में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने अवैध संचालन के आरोप में अमन रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। उसके मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कांड संख्या 24/26 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस एक अन्य आरोपी व पूरे कांड के मास्टरमाइंड शहबाज अंसारी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। शहबाज अंसारी मझगांव के खड़पोस का निवासी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। मौके पर भाजपा नेता गीता कोड़ा व पूर्व सीएम मधु कोड़ा भी पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया है। दूसरी ओर शहबाज अंसारी के एक क्रशर प्लांट को भी सील करने की तैयारी चल रही है। बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव को दंडाधिकारी के रूप में नोवामुंडी बीडीओ पप्पू रजक को प्रतिनियुक्त किया गया है। नोवामुंडी अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक राकेश साहू को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। छेड़खानी के बाद बढ़ा मामला, पुलिस बता रही पुराना विवाद होटल अमन रेस्टोरेंट में लड़की से छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार को थाना परिसर में जमकर हंगामा किया। इधर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा भी थाने पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय पुलिस से 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नामजद आरोपियों समेत सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। इस पूरे मामले में अमन रेस्टोरेंट सह लॉज की भूमिका संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि एक लड़की से इस लॉज में मझगांव खड़पोस के रहने वाले शहबाज अंसारी के साथी लगातार छेड़खानी कर रहे थे। इसकी जानकारी होटल संचालक दीपू सिंह को भी थी। शुक्रवार शाम को विक्की सिंह, प्रीतम कुमार और हरेराम प्रसाद ने छेड़खानी करने वालों का विरोध किया। इस पर तीनों लड़कों की पिटाई की गई। उन्हें रेस्टोरेंट से भगा दिया गया। दूसरे दिन शनिवार को शहबाज खान के लोग अलग-अलग छोटी गाड़ियों में पहुंचे। 15 से 16 लोग रेस्टोरेंट पहुंचे। ईंट-भट्ठा में रखे गैंता से विक्की सिंह और प्रीतम कुमार को लहुलुहान कर दिया गया। घटनास्थल से हरेराम प्रसाद किसी तरह जान बचाकर बच निकला।
Source link