Last Updated:
सीसीटीवी का खौफनाक वीडियो देख आप भी हैरान हो जाएंगे. वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिस ने युवक को गाड़ी में बैठाया था. पुलिस की मौजूदगी में दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक को पुलिस की गाड़ी से उतारकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बार में देर रात शराब का सेवन करते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू बाजी हो गई. इसमें कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर गंभीर सवाल खड़ा हो गया. वीडियो में एकदम साफ देखा जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी से उतारकर एक युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इससे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि पुलिस की आंखों के सामने उनकी गाड़ी से उतारकर ऐसी घटना को अंजाम दे दिया गया और पुलिस वहीं मौजूद है.
मूकदर्शक बनी रही पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के युवक एक दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे. इतना ही नहीं पुलिस की गाड़ी से उतारकर युवक के ऊपर चाकू से हमला किया गया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
सीसीटीवी का खौफनाक वीडियो देख आप भी हैरान हो जाएंगे. वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिस ने युवक को गाड़ी में बैठाया था. पुलिस की मौजूदगी में दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक को पुलिस की गाड़ी से उतारकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
इस तरह की घटनाएं सीधे तौर पर पुलिस की लापरवाही को दिखाती हैं. ऐसी घटनाओं से आम जनता में और समाज में भय का माहौल बनता है. इससे लोगों का पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भरोसा कमजोर होता है. इसलिए कानून के शासन के लिए जरूरी है कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत कड़ा एक्शन लिया जाए जिससे आम जनता में पुलिस और कानून के प्रति भरोसा मजबूत हो.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें