भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुलिस-व्यापारी समन्वय व्यवस्था का राज्यभर में विस्तार हो : चैंबर



रांची | थाना स्तर पर प्रत्येक माह आयोजित होने वाली पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठकों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। स्थानीय समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है और पुलिस व व्यापारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित हुआ है। झारखंड चैंबर की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने गुरुवार को चैंबर भवन में आयोजित बैठक में कहा कि इस व्यवस्था को पूरे राज्य में प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए चैंबर पुलिस मुख्यालय के समक्ष पहल करेगा। बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। सदस्यों ने मुख्यमंत्री की कानून-व्यवस्था मजबूत करने की प्रतिबद्धता का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके हस्तक्षेप से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। चैंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि राज्य में निवेश और आर्थिक विकास के लिए मजबूत कानून-व्यवस्था अनिवार्य है। मौके पर नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार, कुणाल अजमानी, शैलेष अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय व अन्य थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top