भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीए दिवस पर डीएसपीएमयू के 450 छात्रों ने करियर की बारीकियां सीखीं




रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के वाणिज्य विभाग की ओर से गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में कैरियर उन्मुख ‘सीए दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) पाठ्यक्रम, करियर की संभावनाओं और परीक्षा की तैयारी से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में करीब 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। वाणिज्य विभाग के समन्वयक डॉ. जी.सी. बास्के ने स्वागत भाषण में चार्टर्ड अकाउंटेंसी को प्रतिष्ठित एवं उत्तरदायित्व-पूर्ण पेशा बताते हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), रांची ब्रांच के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सीए अनीश जैन (चेयरमैन), सीए विवेक खोवाल (वाइस चेयरमैन), सीए दिलीप कुमार (सचिव), सीए हरेंद्र भारती (कोषाध्यक्ष), सीए अभिषेक केडिया (पूर्व चेयरमैन) तथा सीए सावित्री भी उपस्थित रहीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top