भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुष्पा का हुनर तो देखिए… कला को बनाया कमाई का जरिया, रांची...


Last Updated:

Ranchi Pushpa Success Story: रांची की पुष्पा वर्ली, सोहराई और डोकरा आर्ट व मिट्टी की ज्वेलरी बनाती हैं. उन्होंने फाइन आर्ट्स की पढ़ाई कर अपना ब्रांड बनाया है. उनकी कलाकृतियों की मेट्रो शहरों व सरकार से काफी मांग है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की 20 वर्षीय पुष्पा वर्ली, सोहराई और डोकरा आर्ट एंड क्राफ्ट बनाने का काम करती हैं. वह मिट्टी की ज्वेलरी भी बनाती हैं, जिन पर खुद पेंटिंग करती हैं. पुष्पा के अनुसार, उनकी कलाकृतियों और ज्वेलरी की मांग मेट्रो शहरों की महिलाओं के बीच काफी है. इसके अलावा उन्हें सरकार से भी ऑर्डर मिलते हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

जानें पुष्पा के आत्मनिर्भरता की कहानी

पुष्पा ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण उन्होंने फाइन आर्ट्स की पढ़ाई की। एक साल का कोर्स पूरा करने के बाद उन्होंने अपना खुद का ब्रांड बनाया. आज वह इस काम से अच्छी कमाई कर रही हैं और उन्हें पहचान भी मिली है.

पुष्पा के माता-पिता हैं किसान

पुष्पा के माता-पिता किसान हैं. उन्होंने बताया कि घर की माली हालत अच्छी न होने के कारण उन्हें कमाना जरूरी था. ताकि वह अपने परिवार को सहारा दे सकें. फाइन आर्ट्स कोर्स के दौरान उन्होंने पेंटिंग, मूर्ति बनाने और ज्वेलरी बनाने की कला सीखी.

कला और उत्पादों की विशेषता

पुष्पा मिट्टी के नेकलेस और इयररिंग्स बनाती हैं, जिन पर ऑर्गेनिक रंगों से पेंटिंग की जाती है. ये रंग फल और सब्जियों से बने होते हैं, जो टिकाऊ होते हैं और उत्पादों को आकर्षक बनाते हैं. उनके पास सोहराई पेंटिंग और वर्ली आर्ट जैसी कलाकृतियां भी उपलब्ध हैं.

जानें आय और ग्राहकों की पसंद

पुष्पा के अनुसार, उन्हें सरकार से ऑर्डर मिलते हैं और अमीर वर्ग की महिलाएं भी उनके पेंट, आर्ट और ज्वेलरी को पसंद करती हैं. कई ग्राहक कस्टमाइज्ड उत्पाद बनवाने का अनुरोध भी करते हैं. उनकी एक ज्वेलरी की कीमत 200 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये तक जाती है, जबकि पेंटिंग और क्राफ्ट की कीमत 250 रुपये से 5000 रुपये तक है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top