भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पेंशनर समाज का वार्षिक अधिवेशन 16 जुलाई को



भास्कर न्यूज | सिमडेगा झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला इकाई की बैठक शनिवार को पेंशनर कार्यालय में अध्यक्ष इग्नेस तिर्की की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक एवं पेंशनधारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वैलिडेशन एक्ट के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम सांसद के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। सांसद से अनुरोध किया जाएगा कि वे इस विषय को संसद में उठाकर एक्ट को वापस लेने की पहल करें। साथ ही प्रखंड स्तर पर बैठकें आयोजित कर पेंशनधारियों को नई पेंशन व्यवस्था से होने वाले संभावित नुकसान की जानकारी दी जाएगी तथा ज्ञापन के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यकारी सचिव देवेंद्र प्रसाद तिवारी ने वैलिडेशन एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 16 जुलाई को समाज का 22वां स्थापना दिवस सह वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के पेंशनधारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में समाज के कार्यालय के लिए एक कूलर की व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी दी गई। रामविलास शर्मा ने अपने विचार रखे, जबकि कंचन रानी एक्का ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान समाज से जुड़ने पर आशा लकड़ा का स्वागत किया गया। बैठक में साधु मलुआ, ग्लोरिया सोरेंग, अगस्तुस, अर्जुन मिस्त्री, महंत भगत, योगेंद्र मेहरा, कालीचरण प्रसाद, जवाहर प्रसाद, नंदलाल राम, संगम लकड़ा, सावधानी कुल्लू, विक्टोरिया लकड़ा, सुजन राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top