भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रनवे पर ही बिगड़ गया था सब कुछ? एयर इंडिया हादसे पर...


होमताजा खबरदेश

रनवे पर ही बिगड़ गया था सब कुछ? अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया क्रैश पर नया विवाद

Last Updated:

अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, 242 यात्रियों (जिनमें 12 क्रू मेंबर भी शामिल थे) को ले जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों समेत कुल 270 लोगों की मौत हो गई.

ख़बरें फटाफट

रनवे पर ही बिगड़ गया था सब कुछ? अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया क्रैश पर नया विवादZoom

एअर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 पैसेंजर सहित 270 लोगों की मौत हो गई थी. (पीटीआई)

नई दिल्ली. 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरते ही क्रैश हो गई थी. इस हादसे को एक साल हो चुका है, लेकिन जांच को लेकर सवाल अभी भी खत्म नहीं हुए हैं. अब भारत के पायलट संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स यानी FIP ने सरकारी जांच एजेंसी AAIB को पत्र लिखकर कहा है कि जांच रिपोर्ट में कुछ आंकड़े सही नहीं लगते.

असल मुद्दा क्या है
विमान में एक इमरजेंसी पावर डिवाइस होती है जिसे RAT कहते हैं. यह एक छोटी टरबाइन (Turbine) होती है जो विमान के बाहर निकलती है और बिजली की आपात आपूर्ति करती है. जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि ईंधन बाधित होने के 4 से 5 सेकंड के भीतर RAT ने काम करना शुरू कर दिया, लेकिन जब अमेरिकी वकीलों की टीम ने Boeing 787 के सिमुलेटर यानी नकली विमान पर यही परीक्षण किया तो पाया कि असल में यह काम करने में करीब 18 सेकंड लगते हैं.

यह फर्क क्यों अहम है
FIP का कहना है कि अगर रिपोर्ट की टाइमिंग सही है तो इसका मतलब है कि RAT उस वक्त से भी पहले बाहर निकल आई थी जब पायलट ने कोई स्विच छुआ. सीधे शब्दों में कहें तो विमान में कुछ गड़बड़ रनवे पर दौड़ते वक्त या उससे भी पहले शुरू हो गई थी. एक कैमरे की फुटेज में भी दावा किया गया है कि RAT उड़ान भरने से पहले ही बाहर दिख रही थी.

इससे पहले भी आए थे संकेत
FIP ने यह भी बताया कि विमान के उड़ान भरने से करीब 14 मिनट पहले यानी सुबह 7 बजकर 53 मिनट से ही विमान के कंप्यूटर सिस्टम खराबी के संदेश भेज रहे थे. बिजली प्रणाली हाइड्रोलिक्स (Hydraulics) और उड़ान नियंत्रण से जुड़े इन संदेशों को ACARS कहते हैं! बचे हुए यात्री ने भी बताया था कि उन्हें तेज आवाज सुनाई दी थी और केबिन की लाइटें मंद पड़ गई थीं.

FIP ने मांगा क्या है
पायलट संगठन चाहता है कि AAIB खुद Boeing 787 सिमुलेटर पर टेस्ट करे और FIP का एक प्रतिनिधि भी वहां मौजूद रहे. साथ ही अहमदाबाद एयरपोर्ट की सुरक्षा कैमरे की पूरी वीडियो FIP को दी जाए. इसके अलावा यह भी जांचा जाए कि Air India के पास खुद सिमुलेटर होने के बाद भी उसने यह जानकारी AAIB को क्यों नहीं दी. यह पत्र नागरिक उड्डयन मंत्री, PMO, Civil Aviation Ministry और DGCA को भी भेजा गया है ! AAIB और Air India की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है.

About the Author

प्रियंका काण्डपालवरिष्ठ संवाददाता

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top